हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को मिला डेढ़ करोड़, हरलीन को 40 लाख

--Advertisement--

Image

करोड़पति बनी हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर, RCB ने 1.50 करोड़ में खरीदा, हिमाचल की एक और बेटी हरलीन देओल पर धनवर्षा, गुजरात ने 40 लाख में खरीदा

शिमला, 13 फरवरी – नितिश पठानियां

भारतीय टीम की स्विंग क्वीन व हिमाचल की महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह सफलता की एक और उड़ान भरी है। 13 फरवरी को हुए महिला आईपीएल के ऑक्शन में रेणुका सिंह को एक करोड़ 50 लाख लाख रुपए की बड़ी रकम मिली है।

रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आईपीएल में रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोशाक में नजर आएगी।

आपको बता दें कि रेणुका सिंह ने भारतीय टीम के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत WPL की सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी।

ऑक्शन में शामिल हुई रेणुका सिंह ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था। महिला आईपीएल के ऑप्शन ने बेटी रेणुका ठाकुर को पल भर में करोड़पति बना दिया।

हरलीन देओल को गुजरात ने 40 लाख में खरीदा

विमेंस आईपीएल की नीलामी में हरलीन देओल को गुजरात जाइंट्स ने 40 लाख रुपए की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर गार्डनर व ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के साथ हिमाचली बेटी को खेलने का मौका मिलेगा।हरलीन देओल ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था। गुजरात की टीम ने हरलीन को बेस प्राइस पर बोली लगाकर खरीद लिया। गुजरात की यह पहली भारतीय खरीद है।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

ऐसा रहा अब तक का ऑक्शन 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...