चंडीगढ़ मनाली NH पर ट्राला व पिकअप की टक्कर, एक घायल, 5 घंटे तक जाम

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 10 फरवरी – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना सदर के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर कल्लर के पास पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर लगने के बाद पांच घंटे तक जाम लग गया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि वीरवार रात को बारिश होने के कारण सड़क पर मिट्टी फैलने के कारण कीचड़ फैला हुआ था। पिकअप की स्पीड भी काफी तेज थी, जैसे ही सामने से ट्राला आया तो पिकअप ट्राले के साथ टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हुआ है, जबकि पांच घंटे तक जाम लगा रहा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने ट्राले को धक्का लगा कर हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्होंने पिकअप को धक्का लगाकर साइड लगाया और रास्ते को खुलवाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिकअप (HR68B-3971) स्वारघाट से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इस घटना में पिकअप चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...