पीएनबी बैंक ने चिंतपूर्णी मंदिर विश्राम गृह को दिया फर्नीचर

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क, हमीरपुर 10 फरवरी

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के विश्राम गृह के लिए सात सोफा सैट भेंट किए।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल, मुख्य प्रबंधक विनीत अग्रवाल, उप प्रबंधक सुशील भाटिया, भरवाईं शाखा के प्रमुख सिद्धेश्वर और बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रहा है और बैंक समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान देता रहता है।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी संजीव डोगरा ने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख और बैंक के अन्य सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...