मारंडा में हार्डवेयर स्टोर राख, 15 लाख का नुक्सान

--Advertisement--

Image

रोटरी आई हास्पिटल के साथ लगती दुकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पालमपुर – नितिश पठानियां

रोटरी आई हास्पिटल मारंडा परिसर की मार्केट में गुरुवार शाम को एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने के कारण पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

मशीन पाट्र्स विक्रेता काजल एंटरप्राइजेज में शाम को 7:30 बजे के करीब सामने एक मेडिकल स्टोर संचालक ने दुकान से धुआं उठता देखा, जिसने अन्य लोगों को सूचित किया, तो तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया।

जहां शीघ्र मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने आग की लपटों पर तो काबू पाया, पर आग इतनी भंयकर थी कि दुकान में रखा लगभग सारा सामान राख हो गया।

आग लगने की वजह शॉट-शर्किट बताया जा रहा है, क्योंकि जब शट्टर के ताले तोडऩे की कोशिश की गईं, तो लोगों को करंट लगा। दुकान के मालिक शम्मी का 15 से 18 लाख का नुकसान हुआ।

गनीमत रही की फायर ब्रिगेड के तुरंत पहुंच जाने से आग की लपटों पर काबू पाया गया, जिस कारण अन्य दुकानों को बचा लिया गया, अन्यथा अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। ऊपर की मंजिल में महिला मंडल भवन को कुछ नुकसान पहुंचा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...