दोस्त की लाश को फैंकते 2 युवक दबोचे, जंगल में नशा करने से हो गई थी मौत

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

स्यांह-ढाबण सड़क पर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा अपने साथी की लाश को फैंकने का मामला सामने आया है।

जब स्थानीय लोगों को घटनाक्रम का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके चलते दोनों युवकों को अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया।

इसके बाद पुलिस को इस बारे सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मृतक युवक की पहचान दिवंगत कुमार (21) पुत्र हेमराज निवासी पटयानी-बग्गी के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि खियूरी के जंगल में तीनों साथी नशे का सेवन कर मदहोश बैठे थे कि इसी दौरान एक साथी गिरने से अचेत हो गया।

इसके बाद अचेत युवक को 2 साथियों ने मोटरसाइकिल पर बिठाया और ढाबण के पास पुल के पास फैंक दिया था। प्राथमिक जांच में अभी तक सिर्फ यही खुलासे हुए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृत युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...