हिमाचल आने वाली हरियाणा रोडवेज बसों के रूटों के खिलाफ अमल में लाई जाए कार्यवाही

--Advertisement--

Image

बिलासपुर/ चंडीगढ़ – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में हरियाणा रोडवेज की विभिन्न रूटों पर बसें चलती है। अक्सर यह देखा जाता है की हरियाणा रोडवेज का स्टाफ पैसेंजर फ्रेंडली नहीं होता है यह मनमर्जी से यात्रियों को पड़ाव से पहले भी उतार देते है और कई बार यात्रियों से बदतमीजी करने का मामला भी पेश आता है।

वहीं, मनाली से चंडीगढ़ जाने वाली बसें अक्सर खरड़ फ्लाईओवर से होकर चली जाती है और यात्रियों को फ्लाईओवर से पहले खरड़ बस स्टैंड से लगभग एक किलोमीटर पीछे ही उतार दिया जाता है। जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उसके बाद यात्री फिर ऑटो करके बस स्टैंड खरड़ तक पहुंचते है।

वहीं, युवा कांग्रेस (बिलासपुर) के महासचिव अनिल कश्यप के पास जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने तुरंत हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक (चंडीगढ़) को फोन के माध्यम से इस मामले से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया हरियाणा रोडवेज के सभी रूट खरड़ बस स्टैंड से होकर गुजरते है फ्लाईओवर से जाना नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

अनिल ने बताया प्रदेश के लोग हरियाणा रोडवेज में भारी संख्या में रोजाना सफर करते है जिन्हें इस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले का शिकायत पत्र महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज को भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही विभाग इस मामले में कार्यवाही करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...