चम्बा के प्रवेशद्वार पर पुलिस ने पकड़ी चरस की बड़ी खेप, कार सवार 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी पुलिस चैक पोस्ट पर पुलिस को चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में रोजमर्रा की तरह जब पुलिस दल वीरवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वाहनों की जांच पड़ताल कर रहा था तो चम्बा से पठानकोट की तरफ जा रही कार (एचपी 73-8472) को जांच के लिए रोका।

कार चालक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की। तलाशी लेने पर कार से 1.510 किलोग्राम चरस बरामद की गई। कार में चालक के अलावा 2 लोग और सवार थे।

पुलिस की पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम जीत सिंह (30) और कार में सवार लोगों ने अपने नाम डोगरा (22) तथा अशरफ मोहम्मद (22) निवासी चुराह बताया।

पुलिस ने मौके पर ही कार व चरस सहित तीनों लोगों को हिरासत में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...