अखिल भारतीय रूपक महोत्सव में वेदव्यास परिसर को मिला तीसरा स्थान

--Advertisement--

Image

छात्र कुशाग्र को सर्वोत्तम हास्य अभिनेता पुरुस्कार

देहरा – शिव गुलेरिया

ओडिशा के पुरी में विगत दिनों आयोजित हुए अखिल भारतीय रूपक महोत्सव में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के छात्रों ने कृष्णभक्तिचंद्रिका नाटक का मंचन किया।

राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित उत्सव में वेदव्यास परिसर के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं परिसर स्तर पर संजय शर्मा ने तृतीय, गिरीश चंद्र भट्ट ने द्वितीय व कुशाग्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं छात्र कुशाग्र को सर्वोत्तम हास्य अभिनेता पुरस्कार व वेदव्यास परिसर के संगीतज्ञ दल को सर्वोत्तम संगीत का पुरुस्कार प्राप्त हुआ है।

विस्तृत जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने बताया कि इस नाटक के निर्देशक के रूप में विनोद शर्मा व संयोजक के रूप में डॉक्टर श्याम, बाबू डॉक्टर योगेश पांडे व डॉक्टर सत्यनारायण ने अहम भूमिका निभाई।

परिसर पहुंचने पर नाट्य दल का भव्य स्वागत किया गया व परिसर निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक ने नाटक में भाग लेने वाले समस्त छात्र कलाकारों,नाटक के निर्देशक व नाट्य दल के संयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...