
ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट
दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक एम्प्लाइज यूनियन का प्रदेश स्तरीय चुनाव 11 फरवरी को स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल पलौहड़ा (ज्वाली) में चुनाव अधिकारी केसी रपोत्रा की देखरेख में होगा।
प्रदेशाध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि इसमें प्रदेशाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि महासचिव के लिए सुधीर गौतम को निर्विरोध चुन लिया गया है।
