8 लाख के iPhone ले उड़े चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

--Advertisement--

Image

शिमला, 09 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।

ताजा मामला एसपी ऑफिस से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित लोअर बाजार का है।

चोरों ने दुकान से लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ किया है। लोगों ने पुलिस पर रात को शहर में गश्त न करने के आरोप भी लगाए हैं।

मोबाइल रिपेयर दुकान चलाने वाले मानस गुप्ता ने बताया कि वह रात को साढ़े आठ बजे हर रोज की तरह दुकान बंद कर चला गया।

जब सुबह दुकान पर आए तो देखा की शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर  देखा तो दुकान से आई फोन चोर उड़ा ले गए।

इन मोबाइल फ़ोन्स की कीमत 7 से आठ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। ।

वहीं,एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि सदर थाने में मोबाइल रिपेयर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है।

पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है। व्यक्ति पुराने मोबाइल रिपेयर व रिसेल करता है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।

वही रात के समय में पुलिस द्वारा गश्त न करने के आरोपों पर एएसपी ने कहा कि पुलिस रात के समय गश्त करती है, लेकिन गश्त की बीट लंबी होती है।

पुलिस गश्त को सुदृढ़ करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में चोरियों की घटना बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...