होली उत्सव के लिए ऑरकेस्ट्रा, लाइट-साउंड और स्टारर्स के टेंडर 21 तक

--Advertisement--

Image

होली उत्सव के लिए सीसीटीवी और कई अन्य सुविधाओं के टेंडर 16 तक

हमीरपुर 09 फरवरी – हिमखबर – डेस्क

आगामी 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में मेन ऑरकेस्ट्रा, लाइट एंड साउंड सिस्टम और स्टार कलाकारों की व्यवस्था के लिए एडीसी कार्यालय हमीरपुर में 21 फरवरी तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

एडीसी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि मेन ऑरकेस्ट्रा की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं इसी दिन साढे ग्यारह बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोली जाएंगी।

इसी प्रकार लाइट एंड साउंड सिस्टम की निविदाएं भी 21 फरवरी को सुबह 11:45 बजे तक एडीसी कार्यालय पहुंच जानी चाहिए और ये निविदाएं उसी दिन दोपहर 12:15 बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोल दी जाएंगी।

स्टार कलाकारों की व्यवस्था से संबंधित निविदाएं 21 फरवरी दोपहर एक बजे तक प्राप्त की जाएंगी तथा इन्हें इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उप समिति के सदस्यों की मौजूदगी में खोला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एडीसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

आगामी 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान सीसीटीवी कैमरे और एलईडी स्क्रीन स्थापित करने, फोटोग्राफी, स्मृति चिह्न, स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड के प्रकाशन, फूल एवं साज-सज्जा, पगड़ी और लोकल ऑरकेस्ट्रा की व्यवस्था के लिए 16 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित जिला नाजिर शाखा में अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हंै।

सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि फोटोग्राफी, एलईडी स्क्रीन, वीडियो कैमरा एवं प्लाज्मा की निविदाएं सुबह साढे दस बजे तक प्राप्त की जाएंगी तथा 11 बजे खोली जाएंगी। फूलों एवं साज-सज्जा के सामान की निविदाएं सुबह 11:15 बजे तक ली जाएंगी तथा 11:45 बजे खोली जाएंगी।

इसी प्रकार निमंत्रण कार्ड की निविदाएं दोपहर 12 बजे तक, पगड़ी-दुपट्टे की निविदाएं दोपहर एक बजे तक, स्मृति चिह्नों की दो बजे तक, लोकल ऑरकेस्ट्रा की 3 बजे तक, स्मारिका की पौने चार बजे तक और सीसीटीवी कैमरों की निविदाएं सवा चार बजे तक स्वीकार की जाएंगी तथा उसी दिन निर्धारित समय के अनुसार खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए जिला नाजिर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...