निष्कासित होंगे कांग्रेस पार्टी के सात नेता, जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में काम ना करने को लेकर जागिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस ने उन भीतरघातियों के नाम जनरल हाउस में पास कर कार्रवाही के लिये प्रदेशाध्यक्ष व हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला को भेंजे हैं।

ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल सात लोगों के निष्कासन की पहली सूची जिला व प्रदेश कार्यकारिणी को सौंप दी गई है व जल्दी कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव भी पास किया है।

विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में काम न करना व भीतरघात की वजह से आज जोगिंद्रनगर में कांग्रेस का उम्मीदवार हारा है।

पत्रकारों को उपलब्ध करवाई गई सात लोगों की सूची में जीवन ठाकुर जो सचिव प्रदेश कांग्रेस, राकेश चैहान सचिव प्रदेश कांग्रेस, राकेश धरवाल सचिव प्रदेश कांग्रेस, रंजन शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मंडी, अंजना ठाकुर महासचिव जिला मंडी कांग्रेस कमेटी, नरेश खड़ोनिया महासचिव मंडी जिला कांग्रेस कमेटी तथा सौरव ठाकुर यूथ प्रेसिडेंट कांग्रेस ब्लॉक जोगिंद्रनगर का नाम शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...