
अकादमी के 9 छात्रों ने हासिल किए 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक
नाहन, 07 फरवरी – नरेश कुमार राधे
शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अग्रणी संस्थान बन चुके करियर अकादमी के 11 छात्रों ने JEE-Mains क्रेक कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अकादमी के विनय (98.84 पर्सेंटाइल ), तनिष्क सैनी (97.51पर्सेंटाइल ), वान्या (95.62 पर्सेंटाइल ), रूश्दा (93.40 पर्सेंटाइल ), युगम (92.83पर्सेंटाइल ), सोनिका (92.62 पर्सेंटाइल ), कौमुद (91.59 पर्सेंटाइल ), अभिनव (90.60 पर्सेंटाइल ), निहाल (90.14 पर्सेंटाइल ), नितिन (88.68 पर्सेंटाइल ), भुवन (87.27 पर्सेंटाइल ) अंकों के साथ परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात यह सभी विद्यार्थी JEE-Advance की परीक्षा के लिए पात्र बन सकते हैं।
यह परीक्षा IIT (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में प्रवेश करने के लिए ली जाती है। छात्रों ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय मुख्यतः संस्थान के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी के साथ माता-पिता एवं करियर अकादमी के सभी अध्यापकों के कठिन परिश्रम को जाता है।
अकादमी के चेयरमैन एस एस राठी ने बताया कि जो विद्यार्थी बाहरवीं कक्षा में पढ़ रहे है उनके पास जेईई मैन की परीक्षा देने का एक और मौका है। यह परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।
