हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को जल्द किया जाए क्रियाशील

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अधिवक्ता दीपक अवस्थी ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग में जब से भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ा गया है, तभी से प्रदेश सरकार ने इस आयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। हमारा सरकार से अनुरोध है कि जल्द से इस आयोग को फिर से क्रियाशील कर देना चाहिए।

क्योंकि युवा बेरोज़गार दिन रात मेहनत करके कई सरकारी नियुक्तियों का इंतज़ार कर रहे हैं व कई नई नौकरियों के
लिए तैयारी कर रहे हैं। उन सभी को अपना भविष्य अंधकारमय नज़र आ रहा है। बहुत सारे युवा उम्र की उस दहलीज़ पे खड़े हैं, जहां पे यह बेरोज़गार युवा नौकरी पाने की आयु सीमा को पार कर जाएँगे ।

सरकार को चाहिए की अगर उँगली में समस्या है तो हाथ काटना कोई समझदारी नहीं है। अगर ऐसे ही कार्यालय बंद होने लगे तो हिमाचल प्रदेश के कई कार्यालय आज तक बंद ही रहने चाहिए थे ।

उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द युवाओं के भविष्य को देखते हुए या तो इस कर्मचारी चयन आयोग को क्रियाशील करें या फिर कोई नई व्यवस्था बना कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करवानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...