15 मार्च, 2023 को किसानों की मांगो को लेकर उपमंडल स्तर पर एक मांग पत्र ब प्रदर्शन किया जायेगा

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

आज दिनांक 6 फरबरी को हिमाचल किसान सभा एवं बल्ह बचायो किसान संघर्ष समिति की सयुंकत बैठक कन्सा चौक, बल्ह किसान सभा के अध्यक्ष प्रेम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गईI जिसमे किसान सभा के सचिब रामजी दास ने कहा कि 15 मार्च, 2023 को किसानों की मांगो को लेकर उपमंडल स्तर पर एक मांग पत्र ब प्रदर्शन किया जायेगाI

जिसमे प्रस्ताबित एअरपोर्ट को गेर उपजाऊ जमीन पर बनाने हेतु, आवारा ब जंगली पशुओ की समस्या के निपटारे, लम्पी रोग से ग्रस्त पशुधन का मुआबजा, बाढ़/जल भरपाई से हुये नुकसान , कूड़े के निष्पादन का निपटारा, टमाटर की फसल की खरीद केंद्र स्थापित करना, फोरलेन में मुलभुत सुबिधाये जिसमे भूमिगत रास्ते, पैदल पथ, नालियाँ, खाद ब बीज को समय पर उपलब्ध करवाने से सम्बंधित मांगो को उठाया जायेगा I

24 फरबरी को जिला स्तर पर मजदूर-किसान सयुंकत अधिवेशन में बल्ह/सुंदरनगर इकाई से 15 सदस्य भाग लेंगे I संघठन को मजबूत करने हेतु जन सदयस्ता अभियान चलाया जायेगा और उप खंड ब पंचायत स्तर पर कमेटियो का गठन किया जायेगा और 2500 सदस्यों को संघठन में जोड़ा जायेगाI

ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रधान प्रेम चौधरी, सचिब रामजीदास के इलाबा गंगा राम, हरीराम , प्रेम सिंह, सुरेंदर सेन, गुलाम रसूल, रोशन लाल, हेमराज, नरेश, परमानंद, परस राम, जोगिन्दर आदि ने हिस्सा लिया I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...