ज्वाली के प्रसिद्ध ज्योतिषी विपन शर्मा ज्योतिष नवरत्न अवार्ड से सम्मानित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

नई दिल्ली में 5 फरवरी को पश्चिम बिहार मे पाँच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में ज्योतिष इंटीग्रेटेड रिसर्च इंस्टिट्यूट दिल्ली द्वारा 13 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन वेदिक कल्चर एस्ट्रोलॉजी वास्तु और प्राइड ऑफ ग्लोबल अवार्ड का आयोजन किया गया।

जिसमें देश विदेश के ढाई सौ से अधिक ज्योतिषी, वास्तु ,रेकी, टैरो कार्ड ,लाल किताब प्रमुख ने अपने अपने शोध पर विचार रखें । इस सम्मेलन में नेपाल से 30 से अधिक ज्योतिषियों ने भाग लिया। इस ज्योतिष सम्मेलन में भारतीय ज्योतिष विद्यापीठ के प्रमुख फैकल्टीज ने अपने विचार प्रस्तुत किए जिनको सभी लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर (जीरी) के फाउंडर अध्यक्ष व डायरेक्टर श्री राकेश डागर जी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा जोशी डागर जी ने हिमाचल प्रदेश के ज्वाली से संबंध रखने वाले ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा को विशेषअतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

ज्योतिष पंडित विपन शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर उनको जीरी संस्था व ऊंची उड़ान संस्था द्वारा रजत पदक, स्मृति चिन्ह ,व ज्योतिष नवरत्न का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंडित विपिन शर्मा ने कहा है कि वह आगे भी ज्योतिष के क्षेत्र में अध्ययन करते रहेंगे व समाज में ज्योतिष द्वारा लोगों की सेवा करते रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आयोजक राकेश डागर ,रेखा जोशी डागर पंडित राजीव शर्मा, प्रमुख एथलीट वीरेंद्र शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...