साहिब श्री सतगुरु रविदास महाराज के 646वे प्रकाशोत्सव पर 35 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान

--Advertisement--

Image

साहिब श्री सतगुरु रविदास महाराज जी का 646बा प्रकाशोत्सव आज गांव छलाड़ा में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।

सिहुन्ता – अनिल संबियाल 

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्थानीय ग्रामीण होने के नाते सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रांगण में अपनी हाजिरी लगाई। सतगुरु महाराज जी का आशीर्वाद लिया तथा कल भट्टीयतब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रकाश उत्सव पर सभा के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।

इस पावन मौके पर हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के तत्वाधान में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन बुद्धा ट्रस्ट कांगड़ा के सौजन्या से किया गया जिसमें 35 रक्तदाता ओ ने रक्तदान किया साथ में उनको प्रशस्ति पत्र तथा मफलर भेंट किए गए।

यह महासभा का ब्लॉक स्तर पर दूसरा प्रयास था जो काफी हद तक सराहनीय रहा महाराज जी की वाणी पर विचार मंथन तथा शब्द कीर्तन किया गया

साथ में श्री गुरु रविदास महाराज जी के पद चिन्हों पर चलकर अपना सादा जीवन व्यतीत करने के लिए आम जनमानस को प्रेरित करते हुए महाराज जी की वाणी पर जुड़ने तथा व्यवहारिक जीवन में अपनाने कापुरजोर प्रयास एवं महासभा द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों को किस प्रकार से जाना पहचाना जाए आम जनमानस को सभा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया ।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महासभा के पदाधिकारियों के साथ साथ कई गणमान्य लोग ओम प्रकाश रविंदर भाटिया राहुल गोरा विनय चंद्रा रिंपू तथा भगतराम चमन लाल मनोज कुमार सुरेश चंद्र मनोज चंद्रा के साथ जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...