CM से मिलने के बाद सुर्खियों में आई नीलम ने DCPO कुल्लू पर जड़े संगीन आरोप

--Advertisement--

Image

शिमला – 5 फरवरी – नितिश पठानियां 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 2 दिन पहले एक युवती मिलने शिमला पहुंची थी। अनाथ आश्रम में रह रही कुल्लू की 27 वर्षीय नीलम नेगी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई।

जिसे सुनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्काल ही प्रदेश की अनाथ बेटियों को 4 बिस्वा भूमि सहित घर बनाने के लिए पर्याप्त राशि देने का ऐलान किया।

सीएम से मिलने पहुंची नीलम भी मीडिया की सुर्खियों में आ गई। इसी बीच अब नीलम नेगी ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुल्लू पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप जड़े है।

बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ नीलम ने कार्रवाई की भी मांग की है। नीलम ने अपना एक वीडियो जारी किया।

वीडियो में नीलम ने बताया कि वह पिछले 4 साल से ईमानदारी से काम कर रही है। आउटसोर्स पर तैनात नीलम ने बताया कि डीसीपीओ मैडम उसकी शिकायत शिमला तक कर चुकी है।

नीलम ने बताया कि वह विकलांग है। बावजूद इसके डीसीपीओ उसे तंग कर रही है। नीलम ने बताया कि वह शिमला जाकर अपने हक की लड़ाई खुद लड़ रही है।

उधर, आरोपों को लेकर जब जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीना से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल वह मामले में कुछ भी नहीं कह सकती।

उन्होंने बताया कि यह उनके विभाग का आंतरिक मामला है। लिहाजा, नियमानुसार इस पर एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने साफ शब्दों में यह भी कहा कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों पर वह कुछ भी नहीं कहना चाहती। उसे बोलने का पूरा हक़ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...