विधायक नीरज नैैय्यर ने गुरू रविदास के प्रकाशोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में लिया भाग

--Advertisement--

Image

गुरू रविदास की शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक- नीरज नैय्यर

चंबा,  4 फरवरी – भूषण गुरुंग

भारतीय संस्कृति की उच्च संत परंपराओं में गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे जिनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं जिनका हर व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए अनुसरण करना चाहिए।

यह बात आज सदर विधायक नीरज नैय्यर ने संत गुरू रविदास के 646वां प्रकाशोत्सव के अवसर पर चंबा में निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेने के उपरांत कही।

शोभा यात्रा का आयोजन गुरु रविदास गुरुद्वारा परिसर धड़ोग से होते हुए चंबा शहर का भ्रमण कर वापिस गुरु रविदास गुरुद्वारा परिसर पर संपन्न हुई।

उन्होने लोगों को संत गुरू रविदास के प्रकाश पर्व पर अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि संत गुरू रविदास एक महान संत, कवि, दार्शनिक, और समाज सुधारक थे।

जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार, सदभावना का संदेश दिया था । इस अवसर पर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...