आवारा पशुओं से किसान व राहगीर लोग परेशान स्थाई समाधान कर दिलवायें निजात – बालक राम शर्मा

--Advertisement--

Image

माननीय मुख्यमंत्री व उपायुक्त से की मांग

हिमखबर – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति व शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कि समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें समिति ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई परन्तु इस बैठक में आवारा पशुओं का मुद्दा ज्यादा चर्चा की गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारीगण ने बताया की आवारा पशुओं से किसान और आम जनता बहुत परेशान हैं। आवारा पशुओं बैलों से राहगीरों को रोड़ और रास्ते में चलना मुश्किल हो गया है।

आवारा बैल राहगीर महिलाओं व बच्चों के पिछे दौड़कर मारते हैं। जिससे महिलाओं व बच्चों को को रोड़ व रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल हो चुका है अकेले महिला व बच्चे बाहर निकलने के लिए घबराते हैं।

समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि आवारा पशुओं का क्या हल होगा गांव के लोगों का खेती से ध्यान हटता जा रहा है क्योंकि आवारा पशु फसल व घास की घासनी सब सफा चट कर जाते हैं जिससे किसान व गांव के लोग बहुत तंग और परेशान हैं।

हमारी मांग है कि उपायुक्त महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख को ज्ञापन भेजा जाए कि आवारा पशुओं से निजात देलाने में मदद करें और इसका स्थाई समाधान निकाला जाए।

अभी कुछ दिन पहले फोरलेन पंड़गल चौंक से आगे एक मिस्त्री को जान से मार दिया था और कोठीपुरा से निचे न्याईसारली में मेन रोड़ पर आवारा बैल ने कई लोगों को दौड़ाया और घायल किया। बहुत से महिला, बच्चों व बुज़ुर्गों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई है।

समिति ने माननीय मुख्यमंत्री व उपायुक्त महोदय से बिनम्र निवदेन करते हैं कि आवारा पशुओं से निजात प्रदान करें इसका स्थाई समाधान करके किसानों व राहगीरों को बचाया जा सके। हम सब गांव- शहर व राहगीर लोग हमेशा अभारी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...