बद्दी में कम्पनी की निजी बस पुल से नीचे गिरी, 4 लोग घायल

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला देर रात 11 बजे का है। जब डॉक्टर रेडी फार्मा कंपनी से वर्करों को लेकर एक निजी बस बद्दी की तरफ आ रही थी तो अचानक बस अनियंत्रित होकर लक्कड़ पुल के नीचे जा गिरी, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे।

इस हादसे में ड्राइवर सहित 4 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि रात तकरीबन 11 बजे थाना बरोटीवाला मे सूचना मिली कि बद्दी के लक्कड़ पुल के समीप एक बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला और ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हादसे के संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...