ठंगी गांव का “माघ मेला”, पारंपरिक वेशभूषा में किन्नौरी नृत्य

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 4 फरवरी – एस पी क्यूलो मथास

जनजातीय जिला किन्नौर के ठंगी गांव में इन दिनों माघ मेला चल रहा है। यह मेला आठ दिन तक चलता है। आस्था और विश्वास के इस मेले  को आठ दिन तक अलग-अलग तौर तरीकों व पारम्परिक रूप से मेले को मनाया जाता है।

 ठंगी माघ मेले का शनिवार को सातवां दिन था। पर्व के प्रथम दिन स्थानीय देवता रापुक शंकर को मंदिर प्रांगण में लाने से पूर्व उनका व उनके साथ कारदारो का ग्रामीण बर्फ के अठखेलियों से स्वागत करते है।

मेले में ठंगी के स्थानीय देवता रापुक शंकर के साथ गांव की महिलाएं व पुरुष पूरी पारम्परिक वेशभूषा व आभूषण पहनकर देवता रापुक शंकर के समक्ष हर दिन अलग-अलग तरीके से उत्सव मनाते हैं।

मेले में स्थानीय लोग व बौद्ध भिक्षु मिलकर पूजा पाठ व सुख समृद्धि की कामना करते हैं। खास बात यह है कि माघ मेले में देवता रापुक शंकर के समक्ष हर फसल और पेड़-पौधों की पूजा करते हैं। इस परम्परा को स्थानीय बोली में रूम पजाम कहते हैं।

रूम पजाम से आने वाले समय में सभी फसलें अच्छी व धरती पर हरियाली रहे कामना की जाती है। इसी तरह पारंपरिक वेशभूषा में किन्नौरी नाटी का भी आनंद लेते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...