
हमीरपुर – हिमखबर – डेस्क
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । समारोह में जिला बिलासपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य नीलम वर्मा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने मुख्यातिथि को समृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल में चल रही गतिविधियों से अवगत करवाया ।
मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल, एनसीसी., एनएसएस., स्काउट एंड गाइड व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे लगभग 250 से ज्यादा बच्चों को मुख्यतिथि द्वारा नवाजा गया। इसके उपरांत मेरे स्कूल से निकले मोतियों को विशेष रूप से नवाजा गया।
इस मौके पर मुख्यतिथि डॉक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है । उन्होंने बच्चों को लगातार परिश्रम करने की भी सलाह दी । इस के साथ ही उन्होंने यह कहा कि अध्यापक व अभिभावक दोनों मिल कर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जो भविष्य में उन के काम आ सके ।
विद्यार्थी का जीवन बनाने के लिए अध्यापक व अभिभावक दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज का छात्र कल का देश निर्माता है । इनके शिक्षण, अध्यापन, और संस्कारों का रोपण करने का कार्य शिक्षक का ही है, लेकिन माँ –बाप का भी कर्त्तव्य है कि वे भी बच्चों में नैतिक गुणों का बीजारोपण करें।
साथ ही उन्होंने अभिभावकों और बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को काउंसलिंग से जुड़ी किसी प्रकार की सहायता के लिए 104 हेल्प लाइन के बारे में भी बच्चों को बताया। इसके उपरान्त स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाई ।
आठवीं कक्षा की छात्राओं द्वारा “देश रंगीला मेरा” शीर्षक पर बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों की खूब वाहवाही लुटी। संजली एवं संजना सहेलियों ने रंगीला मारो ढोलना, निधि एवं सहेलियों ने बने हम हिंद के योगी पर समूहगान, उर्वशी और सहेलियों ने नाटी,
आरती व लता ने लोकगीत, निशा ने एकल गीत, कामिनी ने ऐ वतन मेरे वतन पर एकल नृत्य,राधिका ने एकल गीत, कृष व अन्य ने योग, हिमांशु और कशिश ने नाटी, मृदुला ने कान्हा सो जा जरा पर एकल नृत्य, कशिश एवं सहेलियों ने हिमाचली गिद्दा पर शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में बिलासपुरी गिद्दा प्रस्तुत किया गया और उपस्थित सभी लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। अंत में प्रधानाचार्य नीलम वर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का पाठशाला में पधारने के लिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।
इस के साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन के सहयोग, लगन, व परिश्रम से यह कार्यक्रम सफल रहा। अंत में उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी ।
