मानसरोवर पब्लिक स्कूल कोटला में वार्षिक जलसे की धूम

--Advertisement--

Image

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने शिरकत की

कोटला – स्वयम

मानसरोवर पब्लिक स्कूल कोटला में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन कोटला में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य गायन एवं छोटे बच्चों द्वारा वेलकम सॉन्ग गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा जी ने मानसरोवर पब्लिक स्कूल को आवश्यक धन राशि भेंट की तथा बच्चों के अभिभावकों को बच्चों की सेहत एवं शिक्षा पर खास ध्यान देने की बात कही ।

स्कूल प्रधानाचार्य संदीप कुमार एवं स्कूल मैनेजमेंट वीरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा जी के साथ अतिथि गण की भूमिका में मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जवाली लकी, पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष सुमित मेहरा एवं युवा क्लब कोटला की तरफ से राहुल मेहरा भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...