देहरा में संपन्न हुआ पांच दिवसीय मधु पालन प्रशिक्षण शिविर

--Advertisement--

Image

देहरा 4 फरवरी – शिव गुलेरिया

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय शिविर आज शनिवार को देहरा में संपन्न हुआ। शिविर में देहरा खंड के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया जिसमें 39 पुरुष व 11 महिलाएं उपस्थित रही।

प्रशिक्षण में किसानों और बागवानो को विशेषज्ञों द्वारा मधु पालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें शहद उत्पादन के अलावा इनके अन्य उत्पाद जैसे मोम, रॉयल जेली इत्यादि के महत्व के बारे में बताया गया ।

इसके अलावा किसानों को मधु पालन अनुसंधान केंद्र नगरोटा का भी भ्रमण करवाया गया और विशेषज्ञों द्वारा मधु पालन विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप निदेशक उद्यान विभाग जिला कांगड़ा से डॉक्टर के एस नेगी उपस्थित रहे।

उद्यान विभाग देहरा से विषय विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज शर्मा ने मधु पालन और शिवा प्रोजेक्ट के बारे में किसानों को बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...