शरारती तत्वों ने तोड़ डाला परागपुर का सेल्फी प्वाइंट

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

धरोहर गांव परागपुर की शान कहे जाने वाली आई लव परागपुर के सेल्फी प्वाइंट को नशे में धुत कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। साथ ही इन शरारती तत्वों पर सड़क से आने-जाने वाले लोगों से भी बदसलूकी करने का आरोप है।

वहीं, यह पूरी घटना सेल्फी प्वाइंट के सामने क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी देखने के बाद शरारती तत्वों की पहचान भी कर ली गई है। रात को हुई इस घटना पर इलाके के लोगों ने दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि सेल्फी प्वाइंट के तोड़फोड़ का मामला पुलिस तक भी पहुंचा। लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और शरारती तत्वों द्वारा माफी मांगने के बाद मामला सुलझा लिया गया।

आरोपी युवकों ने सेल्फी प्वाइंट पर की गई तोड़फोड़ का सारा खर्चा वहन करने की बात कही है। जिसके बाद ही यह सारा मामला सुलझा है।

करीब एक साल पहले धरोहर गांव में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया था और इसे धरोहर गांव परागपुर की शान कहा गया था। लेकिन सेल्फी प्वाइंट के तोड़फोड़ से परागपुर के लोगों में रोष है।

परागपुर पंचायत के प्रधान मदन गोपाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। लेकिन युवकों द्वारा तोड़फोड़ का खर्च वहन करने की बात कहने के बाद मामला सुलझा लिया गया है।

वहीं स्थानीय विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उनका कहना है कि यह सेल्फी प्वाइंट उन्होंने पिछले साल जनता की मांग पर लगाया था। इसे तोड़फोड़ करना दुखद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...