238 किलोमीटर पैदल चल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने शिमला पहुंचा दिव्यांग

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने के लिए दिव्यांग तकदीर सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल 238 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर पूरा कर शुक्रवार शाम 6:00 बजे शिमला के उपनगर टुटू पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल पंचायत भवन में ठहरा है।

इतने लंबे सफर में दिव्यांग समेत इनके साथ आए लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं। शनिवार सुबह यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा। तकदीर सिंह प्रदेश विकलांग कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। इनका कहना है कि मुख्यमंत्री बनते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिव्यांग और बेसहारा लोगों के लिए कई घोषणाएं की हैं।

इनके लिए न सिर्फ कोष बनाया बल्कि अपनी तनख्वाह से एक एक लाख रुपये भी दिए। उन्हें इस कार्य के लिए धन्यवाद स्वरूप यह पैदल यात्रा की है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्हें दिव्यांगों की पांच मांगों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।

कहा कि दिव्यांगों की पेंशन 1100 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने, हर जिले में विकलांग भवन बनाने, बैठक के लिए हाल की सुविधा देने, सस्ते राशन कार्डों की जांच करवाने, दिव्यांग कोटे के खाली पद बैकलॉग से भरने, बोर्ड और निगम में होने वाली नियुक्तियों में दिव्यांग को अवसर देने की मांग उठाई जाएगी।

28 जनवरी को शुरू हुई थी यात्रा

दिव्यांग तकदीर सिंह की अगुवाई में यह पैदल यात्रा 28 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे धर्मशाला के कटवारी बाजार गांधी वाटिका से शुरू हुई थी। कड़ाके की ठंड के बीच यात्रा के तहत पैदल सफर लगातार जारी रहा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को कई जगह सड़क पर ही टेंट लगाकर रात गुजारनी पड़ी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...