बाइक सवार व्यक्ति से 15 हजार के जाली नोट बरामद, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला के कोट कहलूर थाना के अंतर्गत ग्वालथाई चौकी के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को जाली नोटों के साथ हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कहलूर थाना के अंतर्गत ग्वालथाई चौकी की टीम ने भाखड़ा की तरफ से आ रहे एक बाइक (PB 46 AA- 3171) सवार व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान वह पुलिस को देखकर घबरा गया।

जिसकी तलाशी लेने पर बैग से करीब 15,800 के जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने इन नोटों को स्वयं तैयार करने की बात कबूली है।

आरोपी की पहचान (47) मनजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव मालचक डाकखाना कंग तहसील खंडूर साहिब जिला तरणताल के रूप में हुई है।

डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...