सात दिवसीय आवासीय शिविर का पलौडा में हुआ समापन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौडा तहसील ज्वाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय आवासीय शिविर के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलौडा के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह पठानिया ने की l

कैंप शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ l एनएसएस स्वयंसेवियों छात्र-छात्राओं द्वारा एनएसएस गीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया गया l वही लड़कियों द्वारा पहाड़ी नाटी, झमाकडा कांगड़ी गिद्दा शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मन्त्रमुग्ध किया l

इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के स्वयंसेवकों को आवाहन किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्य को अपने जीवन में आत्मसात करना है। तथा आप एक आदर्श स्वयंसेवक बनें और समाज की सेवा करने को हमेशा तत्पर रहें l

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह व महिला कार्यक्रम अधिकारी मीना कुमारी ने 7 दिनों की गतिविधियों को मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्य महोदय ने बच्चों को तथा एनएसएस प्रभारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में चैन सिंह व मीना कुमारी का विशेष योगदान रहा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...