आभार सामारोह ऐसा होगा कि संपूर्ण भारतवर्ष देखेगा : आज़ाद

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की पिछले लंबे अरसे से चली आ रही OPS बहाली की मांग पूरी होने पर, महासंघ आभार समारोह की तैयारियों के लिए डट गया है I पदाधिकारियों का कहना है कि इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी I

महासंघ के राज्य प्रवक्ता ओम आज़ाद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस आभार सामारोह के लिए हर एक कर्मचारी उत्सुक है I माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का महासंघ इस प्रकार से आभार व्यक्त करेगा कि संपूर्ण राष्ट्र इसका साक्षी बनेगा I

आज़ाद ने बताया कि ऐसा समारोह कर्मचारियों द्वारा आज तक ना हुआ होगा और ना होगा I गौरतलब है कि इस महासंघ ने हर मंच पर अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था I पिछली सरकार में भी, चाहे वो दाड़ी के मैदान की बात हो या विधानसभा शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन कीI

NPSEA महासंघ ने ये बात भी स्पष्ट कर दी थी कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए वो अपने संघर्ष को किसी भी स्तर तक लेकर जा सकते हैं I बताते चलें कि तीन मार्च का ऐतिहासिक धरना जोकि एक लाख की संख्या के साथ विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने महासंघ के बैनर तले दिया थाI

उसे तत्कालीन सरकार ने कुचलने के लिए लाठी चार्ज, इतनी ठंड में पानी की बोछारें चलाई गई, जो हिमाचल के इतिहास में सदैव काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा I

उन्होंने मीडिया के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में OPS बहाली की जिससे सचमुच में हिमाचल प्रदेश के हर कर्मचारी के मन में खुशी का माहौल है I जिस NPS रूपी दानव ने 15 मई 2003 को हिमाचल में जन्म लिया था उसका खात्मा वर्तमान सरकार ने किया है I

हिमाचल के हर खण्ड में आभार सामारोह के लिए तैयारियां ज़ोरों शोरों पर हैं I आज़ाद ने बताया कि NPSEA ने आज तक जो भी किया है, बहुत लाजवाब और शानदार किया है और एक लाख से भी अधिक कर्मचारी धर्मशाला में आभार समारोह भी शानदार करने जा रहे हैं जिसका साक्षी संपूर्ण राष्ट्र बनने जा रहा है I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...