
हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट
रामपुर में बुधवार देर रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रामपुर के खोपड़ी के पास रामपुर ओर से आ रहे वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
इस हादसे के बारे में पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि जब वह खोपरी स्थित अपने क्वार्टर में था। जब उन्होंने सडक़ पर देखा तो एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था। उसे काफी चोटें आई हैं। इसकी पहचान योगी निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
डीएसपी चंद्र शेखर के बोल
हादसे के बाद पुलिस गाड़ी चालक की तलाश में जुट गई है। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। जल्द गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
