सैनिक बताकर हिंदू लड़की को भगा ले गया मुस्लिम युवक

--Advertisement--

Image

हिंदू जागरण मंच का दावा- लव जिहाद का है मामला

हिमखबर – हमीरपुर-  व्यूरो रिपोर्ट

खुद को हिंदू सैनिक बताकर जम्मू-कश्मीर का मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को भगा ले गया। हिंदू जागरण मंच की हमीरपुर इकाई ने लड़की को कठुआ से रेस्क्यू किया है। हिंदू जागरण मंच का दावा है कि यह लव जिहाद का मामला है।

हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल की निवासी लड़की स्नातक की पढ़ाई कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम प्रवीण उर्फ छोटू बताया। वह खुद को सैनिक बताया था।

लड़की को उसके घर का वास्तविक नाम और पता ज्ञात नहीं था। उन्होंने डेढ़ वर्ष तक मोबाइल फोन पर बातचीत की। युवक लड़की के क्षेत्र में रहकर वहां फेरी लगाने आता था। उसने 10 दिन पहले लड़की को नूरपुर बुलाया और वहां से अपने साथ ले गया।

लड़की को कठुआ जिले से किया रेस्क्यू

हिंदू जागरण मंच की हमीरपुर इकाई को चार दिन पूर्व जानकारी मिली तो प्रांत वीरांगना वाहिनी प्रमुख ऊषा धीमान और हमीरपुर इकाई के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जम्मू भेजी।

टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रात के समय लड़की को कठुआ जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से रेस्क्यू किया। दल में आनंद वर्द्धन शर्मा, एडवोकेट ऊषा देवी, नरेश अमरोही, डिंपल ठाकुर, देशराज व गुलशन कुमार शर्मा भी शामिल थे।

मंच का दावा- कहा लड़की का शोषण भी हुए

हिंदू जागरण मंच की हमीरपुर इकाई के संयोजक कुलदीप शर्मा व एडवोकेट ऊषा धीमान ने बताया कि लड़की को मंगलवार सुबह स्वजन को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि कठुआ के दूरदराज क्षेत्र का निवासी युवक 24 वर्षीय मोहम्मद इरफान सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि लड़की का शोषण भी किया गया।

युवा पीढ़ी विनाश की ओर अग्रस

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे बेटियों को लव जिहाद का शिकार होने से तभी बचा सकते हैं, जब वे उन्हें सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़कर रखेंगे। ऐसा न होने पर आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमारी युवा पीढ़ी विनाश की ओर अग्रसर हो रही है।

लोगों से किया अनुरोध

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अन्य राज्यों के ऐसे फेरी वालों को मकान, दुकान या गोदाम किराये पर देने से पहले उनका पुलिस के साथ पंचायत में पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से भी मांग की है कि हमीरपुर में अन्य राज्यों के लोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। अवैध रूप से व्यापार करने वाले फेरी वालों पर अंकुश लगाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...