कूरियर कंपनी में चोरी को अंजाम देने वाले चार शातिर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सकोह चोरी मामले में पकड़े चार चोर

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते सकोह में कूरियर कंपनी में चोरी के जम्मू निवासियों के चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दर्ज सकोह में चोरी मामले में आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे, पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपियों को तलाशने में कामयाब पाई है।

चोरी के आरोपियों के कोर्ट में पेश किया गया है, जहां पर उन्हें चार दिनों तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। धर्मशाला में चोरी की घटना को अंजाम देने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपित जम्मू के रहने वाले हैं, धर्मशाला सहित कांगड़ा व अन्य चोरियों में भी रहा है आरोपितों का हाथ।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को ई-काम एक्सप्रेस कूरियर कंपनी सकोह के कार्यालय में एक लाख 39 हजार रुपए चोरी हुए थे।

इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही थी। दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर भी भेजी गई थी, पुलिस ने जम्मू से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन गिरफ्तार चार लोगों में तहसील रियासी जम्मू निवासी मुख्त्यार अहमद, तहसील रियासी जम्मू निवासी मोहम्मद युसुफ, डोडा, जम्मू निवासी रोहित शर्मा, तहसील रियासी जम्मू निवासी जोगेंद्र सिंह शामिल हैं।

पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सकोह में चोरी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धर्मशाला सकोह में कूरियर कंपनी में चोरी के आरोप में चार लोगों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से चार दिन पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...