हिमाचल : IFS अधिकारी वीके तिवारी बने वन विभाग के नए मुखिया, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 02 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 1986 बैच के वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी वीके तिवारी को वन विभाग की कमान सौंपी है। वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

मंगलवार शाम को इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार वी.के.तिवारी प्रधान मुख्य अरण्यपाल यानी पीसीसीएफ (हॉफ) के पद पर नियुक्त हुए हैं। इस पद को वन बल प्रमुख कहा जाता है। विभाग के इस सर्वोच्च पद पर काबिज़ हुए वीके तिवारी इसी माह सेवानिवृत्त होंगे।

इस नियुक्ति से पहले वह केंद्र में कोल मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे। वीके तिवारी मानस संसाधन विकास, आईटी, विधि, कार्मिक, पर्यावरण, सामाजिक आदि कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह अप्रैल, 2017 में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके अलावा वह अन्य कई प्रोजेक्टों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भू-विज्ञान तथा वानिकी में मास्टर डिग्री की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...