मेडिकल कॉलेज चम्बा में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत

--Advertisement--

Image

मेडिकल काॅलेज चम्बा में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान मीनू देवी (29) पत्नी मंजीत कुमार निवासी गांव बडेरू डाकघर बनीखेत के तौर पर की गई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

मेडिकल काॅलेज चम्बा में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान मीनू देवी (29) पत्नी मंजीत कुमार निवासी गांव बडेरू डाकघर बनीखेत के तौर पर की गई है।

मंगलवार शाम को मीनू को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया गया। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए, जहां बुधवार सुबह 4 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर आकर परिजनों व मायके पक्ष के बयान दर्ज किए। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में जहां खुशियों की तैयारियां चल रही थीं जो पलभर में मातम में बदल गईं।

उधर, डीएसपी चम्बा अजय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...