आधार की तरह अब पहचान पत्र के तौर पर मान्य होगा पैन कार्ड, पढ़ें बजट की मुख्य बातें

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का आज बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने इसे अमृत काल का पहला बजट बताया और कहा कि यह समग्र विकास का बजट है जिसके परिणाम सभी देशवासियों तक पहुंचाने की कोशिश है।

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषणा का शुभारंभ करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था है। भारत में 2014 के बाद से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है।

नौकरी पेशा लोगों को बड़ी राहत, अब 7 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नए टैक्स सिस्टम का ऐलान किया है। नए टैक्स स्लैब के अनुसार आयकर छूट सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है। यानी अब 7 लाख तक की कमाई पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

अब अगर आपकी सालाना कमाई 9 लाख रुपए होती है तो इस पर 45 हजार रुपए टैक्स देना पड़ेगा। बहरहाल, आम बजट में पहली बार मध्यवर्ग को यह राहत दी गई है। अरसे बाद इनकम टैक्स स्लैब 5 लाख से बढ़कर 7 लाख रुपए किया गया है।

किसानों के लिए शुरू होगा डिजिटल सार्वजनिक मंच, स्टार्टअप के लिए अलग से स्पेशल कोर्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल सार्वजनिक और इंफ्रास्ट्रक्टर प्लेटफॉर्म शुरू करने की बजट 2023-24 में घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म ओपन सोर्स पर आधारित होगा और समावेशी होगा। इस पर किसानों के लिए पादप संरक्षण, कृषि सामग्री और परामर्श आदि की सुविधाएं जुटाने में आसानी होगी। वित्त मंत्री कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एक अलग विशेष कोर्स बनाने की घोषणा की।

बजट की मुख्य बातें-

  • 2014 के बाद से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से बढ़ कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई।
  • 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज
  • वैश्विक मंदी के बावजूद विकास दर 7 फीसदी
  • भारतीय इकॉनमी 10सें से 5वें नंबर पर पहुंची
  • कृषि को बढ़ावा देने पर जोर
  • किसानों को खेती के लिए विशेष फंड
  • बागवानी योजनाओं के लिए 2200 करोड़
  • रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट, रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़।
  • कारोबार में पैन कार्ड को सामान्य पहचान का दर्जा, पहचान पत्र के तौर पर भी मान्य होगा पैन कार्ड
  • देश में बनेंगे 50 नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट एयरड्रोम भी बनेंगे।
  • पीएम आवास योजना फंड बढ़ाया।

क्या हुआ महंगा क्या हुअ सस्ता?

  • मोबाइल, टीवी और कैमरा लैंस सस्ते होंगे
  • खिलौने, साइकिल, ओटोमोबाइल सस्ते
  • सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया
  • इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते
  • बैटरी पर आयात शुल्क घटा
  • देशी किचन चिमनी महंगी होगी.
  • विदेश से आने वाली चांदी से बनी चीजें महंगी होंगी।
  • सिगरेट भी महंगा होगा।
  • सोना, चांदी और प्लेटिनम होगा महंगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...