युवती ने घर में फंदा लगा की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत बगढ़ार की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर का खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन जब युवती को बुलाने के लिए कमरे में गए तो युवती को फंदे से लटका देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

परिजनों ने बिना वक्त गंवाए युवती को फंदे से नीचे उतार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगढ़ार पहुंचाया जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सैंप दिया।

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...