बिलासपुर में खुलेंगे इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को शुरू करने के लिए पूरी तैयारी में है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी नामक जगह पर भी इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की योजना है और वहां पर उपयुक्त जमीन देखी गई है।

इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय के पास, चंगर सेक्टर में पशुपालन विभाग के कार्यालय के पास, एचआरटीसी वर्कशॉप के पास और नौणी के पास चार्जिंग स्टेशन तैयार करने के लिए साईट सिलेक्ट की जा चुकी हैं।

एसडीएम सदर आईएएस अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि जितनी भी साइट सिलेक्ट की गई हैं वह सभी सरकारी विभागों की हैं, जिन्हें स्थानांतरित करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...