मंडी में 4 फरवरी से होगी पैरा क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

मंडी, 01 फरवरी – डॉली चौहान

दिव्यांगजन अपने आप को किसी से अलग महसूस न करें। उनमें छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए सरकार, प्रशासन व अन्य संस्थाओं के द्वारा समय- समय पर कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में मंडी में पहली बार पैरा क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन पंडोह स्थित पुलिस ग्राउंड में 4 से 5 फरवरी तक करवाई जाएंगी, जिसमें उत्तर भारत की 6 टीमें भाग लेंगी। एसडीएम कार्यालय मंडी में कार्यक्रम के आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए तैयार की गई टी शर्ट्स को एसडीएम रितिका जिंदल के हाथों से लांच किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 6 टीमें भाग लेती है, जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की टीमों को रखा गया है। ग्रुप बी में उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली की टीमों को रखा गया है।

ग्रुप-ए के मैच पंडोह के पुलिस मैदान में 4 व 5 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम रितिका जिंदल ने आयोजकों को बधाई दी और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आने वाले समय में भी होने की उम्मीद जताई।

वहीं, प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक व पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव संगीत चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष टी-20 और एक दिवसीय फॉर्मेट पर आधारित की जाती है।
इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा। यह प्रतियोगिता 5 जोनों में आयोजित की जाती है। हर जोन से दो-दो टीमें सुपर-10 के लिए क्वालीफाई करती है। सुपर-10 से चार टीमें सेमीफाइनल के लिए जाती हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...