देवदार के 24 स्लीपर सहित पकड़ी गाड़ी, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल बाली चौकी के सुदराणी वीट में अवैध लकड़ी से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लकड़ी तस्कर मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे देवदार के 24 स्लीपर गाड़ी में थाटा से सुधराणी की तरफ ला रहे थे। जैसे ही मामले की भनक लगी वैसे ही स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से गाड़ी को पकड़ लिया गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुंरत वन विभाग व पुलिस को दी। पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और लकड़ी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया।

बालीचैकी पुलिस प्रभारी बृजभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लकड़ी तस्करी मामले में खेमचंद निवासी धवेहड बालीचैकी को देवदार के 24 स्लीपर व गाड़ी सहित कब्जे में लिया है। लकड़ी तस्करी मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...