पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 21 वर्षीय चालक की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर, 31 जनवरी – देवांश राजपूत

जिला काँगड़ा में नूरपुर के रैहन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बाइक के पेड़ से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार युवक ओवरस्पीड में बाइक चला रहा था। इसी दौरान रैहन पहुंचते ही बाइक पेड़ से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस प्रभारी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
वहीं मृतक की पहचान अंकित कन्दौरिया (21), फतेहपुर तहसील, वट गांव के रूप में हुई है। बता दें कि अंकित के पिता मोची का काम करते है और माता आंगनबाड़ी में कार्यरत है। नू
रपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी जसवाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि IPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...