
विलासपुर – सुभाष चंदेल
ग्राम पंचायत रामशहर के गांव रिवालसर में चल रहे क्रिकेट टूनामैंट के समापन समारोह में नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मौजूद जनता और युवा शक्ति ने पहुंचने पर विधायक केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। हरदेव मेमोरियल कल्ब बहरोटा द्वारा टूनामैंट का अयोजन किया गया।
विधायक के एल ठाकुर ने खिलाड़ियों को ईनाम वितरित किए और जनता की समस्याओं को सुना। नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के पहले भी अनेकों कार्यों को करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि अन्य बचे हुए अन्य कार्यों को भी करवाया जायेगा ताकि जनता को किसी प्रकार कोई समस्या न रहें।
उन्होंने बताया कि नालागढ़ से रामशहर की दशा सुधारी जायेगी जिससे की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।
इस टूर्नामेंट में दूर दूर से टीमों ने टूनामेंट में हिस्सा लिया। विजेता क्रिकेट टीम महाकाल नालागढ़ और उप विजेता बद्दी टीम रही।
बद्दी टीम ने पहले बलाबाजी करते हुए 12 ओवर में 95 रन बनाए। महांकाल टीम से ओपनिंग बलेबाज जोगिंद्र शर्मा और रवि ठाकुर ने तेज बले बाजी की बदोलत 8 ओवर में विजय हासिल की।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कल्ब के सभी सदस्य गण समाजसेवी बलदेव ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, राज कुमार नबरदार, राजेंद्र शर्मा, जसवंत सिंह शोंकी, रमन बसी, कलभुषण शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर , नीलू, संजू, सौरव रणदेव शेंकि, दक्ष राज, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
