खेल रहे बच्चों पर झपटा कुत्ता, 7 साल की बच्ची PGI रैफर

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 29 जनवरी – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के नौहराधार गांव में आवारा कुत्ते के हमले से दो नन्हे बच्चे बुरी तरह से घायल हुए है। जानकारी के अनुसार साढ़े चार वर्ष का अथर्व अपने घर में खेल रहा था। अचानक ही कुत्ता बच्चे पर झपट गया। कुत्ते ने बच्चे को अंगुली व सिर से नोचा। आस-पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया।

इसके बाद कुत्ते ने इसी गांव में गली में खेल रही दूसरी सात वर्षीय बच्ची रागिनी को मुंह पर बुरी तरह नोच दिया। बच्ची बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। गांव के लोगों ने कुत्ते को यहां से भगाया।

दोनों बच्चों को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल पहूंचाया। जहां अथर्व का इलाज चल रहा है। जबकि दूसरी बच्ची रागिनी की गंभीर हालत के चलते राजगढ़ अस्पताल रैफर किया गया है।

परिजनों के अनुसार बच्ची को राजगढ़ से सोलन से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। बच्ची की आंख की सर्जरी की जाएगी। इस घटना से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...