सड़क किनारे खड़ा ट्रक बिना ड्राइवर के चला…नाले में लुढ़का, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 25 जनवरी – डॉली चौहान 

चंडीगढ़-मनाली हाईवे के समीप डैहर-कांगू संपर्क मार्ग पर स्थित चौक में फोरलेन निर्माण कार्य की सामग्री से लदा ट्रक नाले में लुढ़क गया।

सड़क किनारे खड़ा ट्रक बिना ड्राइवर के चलते हुए मोड़ पर स्थित चायहोटल के एक हिस्से को जद में लेने के बाद नाले की तरफ लुढक गया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण कार्य में कंपनी का एक निर्माण सामग्री से लोड डंपर ड्राइवर द्वारा सड़क किनारे पार्क करते हुए दूसरे साथी से बात करने उतरा।

वहीं एकाएक डंपर बिना ड्राइवर के चलता हुआ मोड़ पर स्थित चाय होटल के भाग को अपनी जद में लेते हुए डैहर सड़क के साथ लगते नाले में लुढ़क गया।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं घटना में होटल मालिक राजू को 50 हज़ार के करीब नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...