202 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने बनीखेत के सुकड़ाईबाईं के निकट एक युवक से 202 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस दल द्वारा सोमवार को पठानकोट-चम्बा-भरमौर एन.एच. पर अंतनिर्माण भवन सुकड़ाईबाईं के पास नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

शाम करीब 4.50 वाहन चैकिंग के दौरान केवल (29)पुत्र चतर सिंह निवासी गाव तेलका डाकघर नकरोड़ तहसील चुराह को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 202 ग्राम चरस बरामद की गई।

डी.एस.पी. चम्बा अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया। आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...