
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
वन विभाग के वन्यप्राणी विंग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नगरोटा सूरियां – धर्मशाला सड़क मार्ग पर इंटरप्रिटेशन केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट बनाया है।
जिस स्थान पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है, उस क्षेत्र से बर्फ से ढके धौलाधार पहाड़ों के शानदार दृश्य व दूसरी तरफ विशालकाय पौंग झील के मनोरम दृश्य पर्यटकों को फोटो क्लिक करने के लिए मिलेंगे।
जिस तरह इंटरप्रिटेशन केंद्र के बाहर पौंग वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी लिखा है उससे जाहिर हो रहा है कि नगरोटा सूरियां को पर्यटन स्थल के तौर पर बढ़ावा देने के मकसद से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।
इसके पीछे विचार यह था कि आने वाले पर्यटक उस बिंदु पर तस्वीरें क्लिक करेंगे जिस पर पौंग वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी का चिन्ह है और इसे सोशल मीडिया पर साझा करें। इससे पौंग झील को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिलेगा।
हालांकि जिस जगह सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है वहां पर पांच मंजिला इंटरप्रिटेशन भवन है। लोगों ने पर्यटन व वन्यप्राणी विभाग से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नगरोटा सूरियां क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को जोड़े रखने के लिए कुछ बिंदु बनाने और नगरोटा सूरियां क्षेत्र में गतिविधियां करने की मांग की है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि नगरोटा सूरियां में पर्यटकों को लुभाने वाली गतिविधियां बहुत कम हैं।
