मनाली में बनेगा आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज की भी होगी सुविधा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

क्रिकेट का क्रेज पूरे भारत में है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी क्रिकेट के दीवाने हैं। इसी को देखते है देश में क्रिकेट स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

अब मनाली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विधानसभा क्षेत्र मनाली में जल्द ही आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पतलीकूहल में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह ऐलान किया। उन्होंने प्रशासन को क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि चयन करने के भी आदेश दिए हैं।

विधायक पतलीकूहल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। पतलीकूहल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रोचक फाइनल मैच हालाण व सरसई के बीच खेला गया, जिसमें हालाण ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया।

विजेताओं को किया सम्मानित

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ पतलीकूहल में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। गौड़ ने कहा युवाओं के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने कहा विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने घाटी के युवाओं तथा खेल प्रेमियों को नए साल का तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रशासनिक अधिकारी भी बहुत जल्द भूमि चिह्नित कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

स्टेडियम में होगी ये सुविधा

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बड़ा ऐलान करेत हुए कहा कि मनाली में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। ये स्टेडियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

प्रस्तावित स्टेडियम के तैयार होने के पश्चात् इसमें न केवल क्रिकेट, बल्कि फुटबॉल तथा हॉकी भी खेली जा सकेगी। स्टेडियम के बाहर स्विमिंग पूल तथा शूटिंग रेंज की भी सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...