सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मनाया पराक्रम दिवस

--Advertisement--

Image

मंडी, 23 जनवरी – डॉली चौहान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ। यह दिन नेता जी के अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिए मनाया जाता है। भारत सरकार ने नेताजी के जन्मदिन पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ ने जोनल अस्पताल मंडी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष पर अस्पताल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने देश के प्रति सच्ची भावना के साथ काम करना चाहिए। नेताजी की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा ने कहा कि देश का युवा ऐसे महान नेता को भूलता जा रहा है जिसकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है जो गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि जो नेता जी के अच्छे कार्य हैं जो उन्होंने सीख दी है उस पर चल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त कर जन सेवा करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...