केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया पराक्रम दिवस

--Advertisement--

Image

देहरा, 23 जनवरी – आशिष

सोमबार को के. वि. नलेटी में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। इस दिन के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गतिविधियां सुभाष चंद्र बोस जी को समर्पित थी।

इस कड़ी में कक्षा आठवीं की बालिका राशि शर्मा और वंशिका मिन्हास ने ओजस्वी भाषण देकर प्रांगण को ओज युक्त बना दिया। कक्षा पांचवी की छात्रा वानिका ने , तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा लगवा कर वातावरण को ओजस्वी बना दिया।

विद्यालय प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी हमारे देश की महान विभूति है, जो हमेशा ही हमें ओजस्वी बनाकर देश के लिए कुछ करने का संदेश देते रहेंगे।

आज के दिन को सम्पूर्ण भारतवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में बना रहा है। पराक्रम दिवस सुभाष चंद्र बोस के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके पराक्रम, शोर्य को याद करने का दिन है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...