सुरक्षा दीवार तोड़कर मकान में घुसा ट्रक, नहीं कोई जानी नुकसान

--Advertisement--

Image

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी पुलिस 

नाहन, 23 जनवरी – नरेश कुमार राधे

नेशनल हाईवे नाहन-कुमारहट्टी 907A पर यशवंत विहार के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक सुरक्षा दीवार तोड़कर मकान में जा घुसा।

हादसे के बाद नाहन पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे पेश आया। एप्लाइड फॉर नंबर ट्रक का चालक विक्रम सिंह सुंदरनगर (मंडी) से कालाअंब की ओर आ रहा था।
इसी दौरान यशवंत विहार के समीप पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई और ट्रक सड़क किनारे एक मकान में जा घुसा।
सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं ट्रक चालक सीमित स्पीड में चल रहा था, इससे मकान को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि यह मकान इरफान का है।
दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मकान मालिक इरफान का चालक के साथ समझौता हो गया। जिसके बाद आपसी लेनदेन कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...